उत्तराखंड

*पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन*

देव भूमि जे के न्यूज,रुद्रप्रयाग, 14 मई, 2024 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत महाराज मंगलवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम…

देव भूमि जे के न्यूज,रुद्रप्रयाग, 14 मई, 2024

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत महाराज मंगलवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुचें। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का की जानकारी लेते हुए समीक्षा भी की।

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद सतपाल महाराज तीर्थ पुरोहित समाज से मिले। इसके बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद पर्यटन मंत्री ने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों तथा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लाया तथा तीर्थयात्रियों के सुझावों को भी सुना। कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भेंट की। केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैडाणी,स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.