उत्तराखंड

*मुनि की रेती क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,11/05/2024- चारधाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने ढालवाला बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण को हटाया और…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,11/05/2024-

चारधाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने ढालवाला बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण को हटाया और चार कच्चे अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया।
उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर शनिवार को सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की एक टीम टैक्टर, लोडर व जेसीबी के साथ ढालवाला पुल में एकत्र हुई। यहां से टीम ने सड़क किनारे पसरे रेहड़ी, फड़ों व कच्चे अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया। अचानक कार्रवाई होता अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटने लगे। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे चार कच्चे अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर मुख्य मार्गों में सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शनिवार को ढालवाला बाईपास मार्ग में सड़क किनारे अवैध रूप से पसरे अतिक्रमण को हटाया गया है।
मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, जेसीबी चालक अजय, वाहन चालक अशोक, सौरभ आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.