ऋषिकेश

*अभी अभी -छिद्दरवाला रोड पर तीन पानी पुलिया के पास मिला एक युवती का शव-क्षेत्र में फैली सनसनी*

रायवाला - युवती के शव मिलने से क्षेत्र मे हडकंप मच गया है। आपको बता दे कि आज सुबह छिद्दरवाला रोड पर तीन पानी पुलिया(फ्लाईओवर) के पास एक…

रायवाला – युवती के शव मिलने से क्षेत्र मे हडकंप मच गया है। आपको बता दे कि आज सुबह छिद्दरवाला रोड पर तीन पानी पुलिया(फ्लाईओवर) के पास एक युवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। मामले में जांच ऐ जारी है। युवती के गले में गहरे घाव के निशान है। युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है। दाएं हाथ में काला धागा बांधा हुआ है। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच लग रही है। शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ा मिला है। ऐसा जान पड़ता है किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी तीन पुलिया/फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का शव मिला है। साथ में संपर्क मार्ग भी है उसी किनारे युवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पायी है ।कौन है कहाँ से आयी इन प्रश्नों का जवाब पुलिस की जाँच के बाद ही पता चल पायेगा। वहीँ इस तरह से युवती का शव मिलने से वो भी तीन पानी जैसे क्षेत्र में कहीं न कहीं कईं सवाल खड़े होते हैं। एक तो वहां पर अन्धेरा रहता है ऊपर से जंगल इलाका है। सुन सान जगह है। ऐसे में किसी ने हत्या की या वहीँ हत्या कर शव शव को फैंक दिया है ? ये बहुत सारे सवाल हैं जिनका पुलिस जांच के बाद ही जवाब मिल पायेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.