ऋषिकेश

*ऋषिकेश -एम्स डाक्टरों के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर का वरिष्ठजनों ने उठाया लाभ*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 04/05/2024-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित नि:शुल्क चिकित्सा कैंप में भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने कराया…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 04/05/2024-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित नि:शुल्क चिकित्सा कैंप में भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज पहले शनिवार को जीवनी माई धर्म शाला परिसर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन, इ एन टी विशेषग , नेत्र विषेशज्ञ एवम डा पूजा आर्य, फिजियोथैरेपिस्ट की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया। यह शिविर एम्स में जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित होता है जिसमे नगर के कई बुजुर्ग लाभांवित हो रहें हैं। शिविर में वरिष्ठ नागरिक जनों को स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में उपयोगी जानकारी दी गई एवम डा संचित अरोड़ा द्वारा अंग दान के बारे मैं बताया गया।लगभग 65 बुजुर्गो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया । इसके अतरिक्त मरमा तकनीक द्वारा डा पवन एवम डा नारायणी के सहयोग से थेरपी द्वारा लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल,,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, अरविन्द जैन, प्रदीप कुमार गुप्ता, नरेश गर्ग, वेद प्रकाश ढींगरा, श्याम सिंह,ब्रह्म कुमार,,नरेन्द्र दीक्षित, रमेश जैन, प्राण नाथ खुराना,एच एस असवाल, हरि प्रकाश जिंदल, राम कुमार कोहली आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.