उत्तराखंड

*ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में हुआ रोटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,3 मई को ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ओ आइ एम टी रोटरेक्ट क्लब द्वारा सर्टिफिकेट डिसटीब्यूशन एवं इंस्टॉलेशन प्रोग्राम का…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,3 मई को ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ओ आइ एम टी रोटरेक्ट क्लब द्वारा सर्टिफिकेट डिसटीब्यूशन एवं इंस्टॉलेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें क्लब की नई कार्यकारिणी को बैच पहना कर उनका विधिवत स्वागत किया गया। ओ आई एम टी रोटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष अग्रिम गोयल बने वहीं उपाध्यक्ष वसुंधरा त्रिपाठी बनी क्लब के सेक्रेटरी क्रिश भुटयानी और कोषाध्यक्ष ध्रुव बंसल को बनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉक्टर प्रवीण कुमार राठी ने क्लब के सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्हें भविष्य में इसी तरह सामाजिक कामों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया। संस्थान के प्रोफेसर डॉ विकास गैरोला एवम अध्यापिका डॉ आम्रपाली ने नव नियुक्त छात्र-छात्राओं को बैच पहनाए। इसके पश्चात डॉ विकास गैरोला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरेक्ट क्लब ओ आई एम टी का हर एक सदस्य इस क्लब से कुछ ना कुछ सीखता है इस क्लब में वह टीम वर्क एवम लोगो से मिलना, सामाजिक मुद्दों से अवगत होना, आदि कई चीजे सीखता है जिससे उसका सामाजिक एवं मानसिक विकास दोनो ही होते है। उन्होंने नव नियुक्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करी और उन्हें आगे और अच्छे सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने को प्रोत्साहित किया। इसके उपरांत सभी सदस्यों को सर्टिफिकेट बांटे गए। अंत में रोटरेक्ट क्लब के एक्टिव सदस्यों वंशिका, अंजली,सुजल जैन, शुभम शर्मा को स्पेशल बैच पहनाए गए। कार्यक्रम का समन्वय रोटरेक्ट क्लब ओ आई एम टी के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर नवीन द्विवेदी द्वारा किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.