ऋषिकेश

ऋषिकेश-छापेमारी के दौरान आबकारी निरीक्षक व टीम पर किया हमला -02 गिरफ्तार।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 16 अप्रैल 2024* -आबकारी टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 16 अप्रैल 2024*

-आबकारी टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार.

दिनांक 15 अप्रैल 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की मैं रूषा फॉर्म क्षेत्र श्यामपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर चुनाव की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मलकीत सिंह निवासी रूशा फार्म श्यामपुर के घर दबिश देने गई, दबिश के दौरान मलकीत सिंह वह उनकी पत्नी सुमित्रा कौर के द्वारा अपने घर की तलाशी नहीं लेने दी गई तथा मेरे व मेरे साथ मौजूद सिपाही अर्जुन सिंह व आशीष के साथ गाली गलौज, धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी गई, धक्का मुक्की के दौरान अर्जुन सिंह की वर्दी फाड़ने की कोशिश की गई| प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया,
तथा दोनो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है,आज निर्धारित समय अवधि में दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं|

*नाम पता अभियुक्तगण
1-मलकीत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी रूशा फॉर्म गुमानी वाला श्यामपुर ऋषिकेश
2-सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी उपरोक्त

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.