ऋषिकेश

*ऋषिकेश- पौराणिक श्री चंदेश्वर महादेव मंदिर से भव्यता के साथ निकाली गई शिव बारात*

देवभूमि जेके न्यूज 8 मार्च 2024- महाशिवरात्रि के दूसरे दिन पौराणिक चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के द्वारा आज भव्य शिव बारात निकली गई। शिव बारात में हजारों की संख्या…

देवभूमि जेके न्यूज 8 मार्च 2024-
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन पौराणिक चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के द्वारा आज भव्य शिव बारात निकली गई। शिव बारात में हजारों की संख्या में अनेकों प्रकार के स्वांग रचे ब्रह्मा विष्णु महेश, नंदी पर सवार शिव के रूप में दूल्हा, यक्ष, किन्नर, भूत, पिसाच, बेताल सहित भव्यता के साथ बैंड बाजों के साथ लोग नाच रहे थे।

शिव बारात का दृश्य।

चंदेश्वर मंदिर से निकलकर बारात लक्ष्मण झूला रोड, हरिद्वार रोड, मुखर्जी मार्ग ,लाजपत राय रोड ,घाट रोड, होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी घाट पर शिवजी की पूजा की गई। तत्पश्चात शिव बारात सीधा चंदेश्वर मंदिर में आकर संपन्न हुई। शिव बारात में चंदेश्वर मंदिर के श्री महंत सहित ऋषिकेश शहर के अनेकों शिव भक्त और गढ़मान्य लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.