ऋषिकेश

*ऋषिकेश–साधना मंदिर आश्रम में महाशिवरात्रि का भव्य पूजन समारोह आयोजित*

देवभूमि जे के न्यूज-08-MAR-2024 ऋषिकेश: हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हास्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम की तपस्थली साधना मंदिर आश्रम वीरभद्र ऋषिकेश में शिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया…

देवभूमि जे के न्यूज-08-MAR-2024

ऋषिकेश: हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हास्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम की तपस्थली साधना मंदिर आश्रम वीरभद्र ऋषिकेश में शिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया गया।

साधना मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शाम 5.30 बजे पंचांग पूजन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। शाम 6.30 बजे रुद्रा अभिषेक किया गया। 7.30 बजे आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इसके साथ ही भक्त व अनुयायियों ने गुरुदेव डा. स्वामी राम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा. विजय धस्माना, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल, डॉ. रेनू धस्माना, डॉ.प्रकाश केशवया, आश्रम संचालक राहुल बलूनी सहित देश-विदेश के अनुयायी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.