उत्तराखंड

*लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने किया निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,07/03/2024- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में रेलवे रोड में एक निःशुल्क आयुर्वेदिक हेल्थ चेक अप शिविर लगाया गया। केम्प…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,07/03/2024-
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में रेलवे रोड में एक निःशुल्क आयुर्वेदिक हेल्थ चेक अप शिविर लगाया गया। केम्प का उद्घाटन संस्था के सचिव परमजीत सिंह डंग ने किया।
क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि इस मौसम में सर्दी खांसी से संबंधित बीमारियां बहुत हो रही है तथा कोविड के बाद से आम आदमी का प्रतिरोधक क्षमता भी कम हुई है , पचास से अधिक उम्र के व्यक्ति अधिक विभिन्न बीमारियों का सामना कर रहे है , इसी के दृष्टिगत क्लब ने आज एक हेल्थ चेकअप केम्प लगाया , जिसमें 110 लोगो ने अपना स्वास्थ परीक्षण करवाया , चेकअप के पश्चात डाक्टर नीरज कठियाल ने सभी को आयुर्वेद संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर ललित मोहन मिश्र ,विकास ग्रोवर ,विनोद बिष्ट , विनीत चावला , महेश किंगर , दिनेश अरोरा , कपिल गुप्ता , जगदीश पनेसर , रजत भोला , किशोर मेहता ,मुकेश अग्रवाल , अमित सूरी , तरूण प्रभाकर ,जगमीत सिंह ,मन्नू भाटिया , नीलम आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.