ऋषिकेश

*लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने प्राथमिक विद्यालय का किया जीर्णोद्धार -पाठ्यपुस्तक भी बांटी*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 06/03/2024- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा शिवाजी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में क्लब के पूरे स्कूल के टूटे हुए फर्श को रिपेयर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 06/03/2024-
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा शिवाजी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में क्लब के पूरे स्कूल के टूटे हुए फर्श को रिपेयर करवाया गया, तथा बच्चों को लेखन संबंधी सामग्री भी प्रदान की।
क्लब संस्थापक ललित मिहान मिश्र व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि उक्त विद्यालय में क्लब द्वारा लगातार सहयोग किया जाता रहा है क्लब लगभग 15वर्षों से उक्त विद्यालय में फर्नीचर , कंप्यूटर , स्वेटर ,जूते ,रंग रोगन , स्टेशनरी आदि देता आ रहा है ,गत दिनों विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में देखा कि स्कूल का फर्श काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है , इसी कि देखते हुए क्लब द्वारा फर्श को ठीक करने का निर्णय किया गया।
क्लब द्वारा इस अवसर पर बच्चों को लेखन संबंधी सामग्री भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ललित मोहन मिश्र , विकास ग्रोवर , विनोद बिष्ट , विनीत चावला , कुमार गौतम ,जगदीश पनेसर , दिनेश अरोरा नवीन गांधी व पवन शुक्ला आदि उपस्तिथ रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.