उत्तराखंड

*ऋषिकेश -वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों ने उठाया लाभ*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,02/03/2024-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में वरिष्ठ नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण। हर माह…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,02/03/2024-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में वरिष्ठ नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज प्रथम शनिवार को जीवनी माई धर्म शाला परिसर में आयोजित निशुल्क कैंप में डाकटर निखिल (जनरल फिजिशियन) एवम ENT विषेशज्ञ डॉक्टर् डा सुबर्तो नाग की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 78 बुजुर्गो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया । संगठन ने नगर के सभी स्कूलों के बच्चो के नेत्र जॉच का संकल्प लिया है ।एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, नरेश गर्ग, सत्येन्द्र शर्मा ,हरचरण सिंह, एच एस असवाल, जवाहर लाल त्रिपाठी, नरेन्द्र दीक्षित, दिनेश अग्रवाल, सरदार गुरु चरण सिंह, ब्रह्म कुमार, नरेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.