उत्तराखंड

*पूरे विश्व मैं भारतीय दर्शन सर्वश्रेष्ठ- हिमालयन योग विज्ञान स्कूल में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 1-Februrary-2024- डोईवाला। हिमालयन योग विज्ञान स्कूल स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय एवं भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 1-Februrary-2024-

डोईवाला। हिमालयन योग विज्ञान स्कूल स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय एवं भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो महावीर अग्रवाल ने भारतीय दर्शन को सर्वश्रेष्ठ बताया। वक्ता हरेंद्र मिश्रा ने भारतीय दर्शन की रूपरेखा को बताया साथ ही पतंजलि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर ओम नारायण तिवारी ने दर्शन और सत्य शीर्षक पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के यशस्वी प्रोफेसर प्रकाश चंद पंत ने भी संस्कृति एवं संस्कृत पर जोर देते हुए धर्म एवं संस्कृति पर व्याख्यान दिया आभासी पटेल से जुड़े प्रोफेसर मनोज शर्मा ने भी दर्शन एवं विज्ञान एवं पर्यावरण पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सलोनी ने किया। इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रामनारायण मिश्र ने सबका स्वागत उद्बोधन दिया एवं डॉ सोमलता झा, डॉ अंकित शर्मा जी ने सबका अभिवादन किया। राष्ट्रीय सेमिनार के अध्यक्ष डॉ अजय दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। द्वितीय सत्र में शोध पत्र वाचन सत्र हुआ जिसमें प्रथम तीन छात्रों को बेस्ट शोध पत्र चयनित कर बधाई दी गई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.