उत्तराखंड

*नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से हुआ गुंजायमान*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 22/01/2024-अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ। नगर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 22/01/2024-अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के तत्वाधान में जानकी झूला व रामझूला के रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं ने भगवान श्रीराम के चित्र की पूजा, अर्चना कर हवन किया, इसके बाद शाम को भगवान श्रीराम के गीतों पर कीर्तन किया। रात के समय शत्रुघ्न घाट, पूर्णानंद घाट व जानकी झूला में हजारों दीपक जलाकर भगवान श्रीराम की आरती की गई। रामझूला के रेहड़ी विक्रेताओं ने श्रीराम मंदिर की प्रतिमा देकर उत्सव के सफल आयोजन हेतु सहयोग देने के लिए निकाय का आभार भी व्यक्त किया।
अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धूमधाम से उत्सव के रूप में मनाया है। बीती 14 जनवरी से 21 जनवरी तक निकाय क्षेत्र के मंदिरों व गंगा घाटों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सोमवार सुबह से जानकी झूला व रामझूला के रेहड़ी विक्रेताओं ने भगवान श्रीराम के चित्र की पूजा, अर्चना कर हवन किया। दोपहर बाद जानकी झूला में कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन किया गया। रात को शत्रुघ्न घाट, पूर्णानंद घाट व जानकी झूला राम दरबार के चित्र पर हजारों दीपक जलाकर भगवान श्रीराम की आरती की गई। निकाय क्षेत्रान्तर्गत श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु रामझूला के रेहड़ी विक्रेताओं ने पालिका कर्मी को श्रीराम मंदिर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
मौके पर पालिका कर्मी जितेंद्र सिंह सजवाण, रामझूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष भगवान दास, शिवम जैन, रामकुमार, भोला मंडल, सुनील कुमार, अशोक शाह, आकाश जैन, अंकुर, रंजीत, करन, हरिनारायण, निरंजन, नवीन गुप्ता, शिवम चौरसिया, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, राधा रानी, राकेश चौधरी, दिनेश चौरसिया, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, अरूण आदि उर्पिस्थत थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.