उत्तराखंड

*सदमार्ग परिवार द्वारा निर्माणाधीन गौधाम वेदविद्या ब्रह्मश्चर्याश्रम/सनातन शक्तिपीठ की भूमि पर संस्थान का हुआ नामकरण*

देव भूमि जे के न्यूज,14/01/2024- सदमार्ग परिवार द्वारा आज भाणा ब्राह्मणान, नरवाना, जींद में निर्माणाधीन गौधाम वेदविद्या ब्रह्मश्चर्याश्रम/सनातन शक्तिपीठ की भूमि पर संस्थान का नामकरण के रूप में…

देव भूमि जे के न्यूज,14/01/2024-
सदमार्ग परिवार द्वारा आज भाणा ब्राह्मणान, नरवाना, जींद में निर्माणाधीन गौधाम वेदविद्या ब्रह्मश्चर्याश्रम/सनातन शक्तिपीठ की भूमि पर संस्थान का नामकरण के रूप में पहला बोर्ड प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाणा गांव के सरपंच अजय जी एवं सुरेश जी के द्वारा पूर्ण वैदिक विधिविधान से स्थापित किया गया। इस अवसर पर श्री अजय जी ने कहा कि यह पूरे गांव ही नही बल्कि सभी सनातनियों के लिये बड़ा गर्व व गौरव का विषय है कि अपने गांव भाणा में इस प्रकार का बहुआयामी शोधसंस्थान स्थापित होने जा रहा। जहां से पूरा विश्व सनातन विज्ञान को जानेगा और सनातन की शक्ति को मानेगा। संस्कृत ,सनातन संस्कृति और संस्कारों की गंगा यहां से निकलने वाले शिष्यों के माध्यम से से केवल स्थानीय ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सभी सनातन विज्ञान जिज्ञासुओं को तृप्त करेगी।
इस अवसर पर भाणा गांव के जनप्रिय सरपंच अजय जी ,सुरेश कौशिक ,डॉसुरेश,दिवाकर,विकास,दीपक,धर्मपाल, संजय,प्रीति,मीना आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.