ऋषिकेश

*ऋषिकेश प्रेस क्लब के दुर्गा नौटियाल अध्यक्ष, विनय पांडे महासचिव बने*

देव भूमि जे के न्यूज,14/01/2824- ऋषिकेश: ऋषिकेश प्रेस क्लब के चुनाव में सर्व समिति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दुर्गा नौटियाल को अध्यक्ष तथा विनय…

देव भूमि जे के न्यूज,14/01/2824-
ऋषिकेश: ऋषिकेश प्रेस क्लब के चुनाव में सर्व समिति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दुर्गा नौटियाल को अध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया।
रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। निर्वाचन समिति के सदस्य अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, जितेंद्र चमोली व मनोहर काला की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दुर्गा नौटियाल को चयनित किया गया। वहीं राजीव खत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी के शेष पदों पर शीघ्र चयन किया जाएगा। नव मनोनीत अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल ने कहा कि ऋषिकेश प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हित के लिए कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर क्लब की संवैधानिक चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने तथा अनुशासनहीनता करने पर तदर्थ सदस्य विनीता खुराना, नीरज गोयल को तदार्थ सदस्यता तथा रजनीश कोहली क्लब की सदस्यता से निष्कासित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अमित सूरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूरजमणि सिलस्वल, मनीष अग्रवाल, राव रशीद, आलोक पंवार, राजेंद्र सिंह भंडारी, अमित कंडियाल, राव शहजाद, रणवीर सिंह, मनोज रौतेला, पंकज कौशल, जयकुमार तिवारी, शिवम सक्सेना, सागर रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.