उत्तराखंड

*ऋषिकेश- पुरानी रंजिश में युवक और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। दीपावली पार्टी से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे एक युवक पर पुरानी आपसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। दीपावली पार्टी से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे एक युवक पर पुरानी आपसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 9 नवंबर 2026 की तड़के लगभग 3:30 बजे गंगानगर स्थित पैरामैक्स अपार्टमेंट के पास की बताई जा रही है। मामले में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में तिलक रोड निवासी कृष्ण डुडेजा पुत्र जय प्रकाश डुडेजा ने बताया कि वह दीपावली पार्टी में शामिल होने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान पैरामैक्स अपार्टमेंट के पास शिवांश गुप्ता और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने एकराय होकर उन पर और उनके साथियों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्ण डुडेजा को गंभीर एवं अंदरूनी चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के साथ पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मु0अ0सं0 588/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 351(3), 352, 191(2) एवं 126(2) में अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नामजद अभियुक्तों का विवरण

* शिवांश गुप्ता पुत्र अतुल गुप्ता।

* पार्थ राजपूत।

* अनिकेत राजपूत।

* ध्रुविश चौधरी।

* एक अन्य अज्ञात अभियुक्त।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.