उत्तराखंड

*उत्तराखण्ड की 15 विभूतियों को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026, अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित*

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 6 नवंबर। उत्तराखण्ड राज्योत्सव के अवसर पर शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की 15 विशिष्ट विभूतियों को…

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 6 नवंबर। उत्तराखण्ड राज्योत्सव के अवसर पर शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की 15 विशिष्ट विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली इन विभूतियों को सम्मान प्रदान किया।

राज्य के विकास, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमिता, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, पत्रकारिता और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के योगदान को सराहा गया।

इन 15 विभूतियों को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान

राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत में योगदान के लिए हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन के क्षेत्र में हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया गया।

सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनीता थपलियाल शर्मा एवं कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई तथा लोक गायन के क्षेत्र में रेशमा शाह को सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं, खेल जगत में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया को भी उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से नवाजा गया।

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदेश की उन प्रतिभाओं और विभूतियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों से राज्य को नई पहचान दिलाई है। इस सम्मान का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही युवा पीढ़ी को समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना भी है।

देवभूमि JK News, देहरादून।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.