उत्तराखंड

*ऋषिकेश-भरत विहार में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 8 आरोपी गिरफ्तार; 2.20 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 6 नवंबर। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भरत विहार क्षेत्र में चल रहे जुए…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 6 नवंबर। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भरत विहार क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 2 लाख 20 हजार 650 रुपये की नकदी, ताश के 208 पत्ते तथा विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपदभर में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

दिनांक 5 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा पुलिस टीम के साथ सरकारी वाहन से क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मंडी तिराहे से आगे मुखबिर से सूचना मिली कि भरत विहार स्थित एक फ्लैट में गगन बर्तवाल नामक व्यक्ति द्वारा जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के अनुसार यहां बाहरी व्यक्ति भी आकर जुआ खेलते हैं और उस समय भी कई लोग जुआ खेलने में व्यस्त थे।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं एम्स चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बिनेश कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर पांच मंजिला भवन की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में छापेमारी की।

पुलिस टीम ने फ्लैट के अंदर देखा कि दरी पर ताश के पत्ते और नकदी रखी हुई थी तथा वहां मौजूद लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुए की फड़ से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। आरोपियों की जामा तलाशी से मिली धनराशि को मिलाकर कुल 2,20,650 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त 52-52 पत्तों की चार गड्डियां, कुल 208 ताश के पत्ते और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल (36) निवासी बैराज रोड ऋषिकेश, अरविंद कुमार (38) निवासी मनीराम रोड देहरादून, विवेक (28) निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश, प्रशांत कुमार (36) निवासी भारत विहार ऋषिकेश, प्रवीण (34) निवासी विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश, गगन बर्तवाल (42) निवासी भारत विहार ऋषिकेश, सुधीर कांत (40) निवासी आवास विकास ऋषिकेश तथा एकांत गोयल (40) निवासी भारत विहार ऋषिकेश के रूप में हुई है।

इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 584/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बरामद नकदी एवं ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सीलबंद कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे ये अधिकारी एवं कर्मचारी

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी, उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, कांस्टेबल विकास फोर, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह एवं विनित कुमार शामिल रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.