उत्तराखंड

वर्षों से हाईवे किनारे खड़ा कूड़े का पहाड़, परेशान लोगों ने शुरू किया धरना।

देवभूमि जेके न्यूज़ ऋषिकेश | 10 सितंबर 2026 ऋषिकेश। शहर के बीचों-बीच हाईवे के किनारे पिछले करीब 20 वर्षों से जमा कूड़े के ढेर ने स्थानीय लोगों की…

वर्षों से हाईवे किनारे खड़ा कूड़े का पहाड़, परेशान लोगों ने शुरू किया धरना।

देवभूमि जेके न्यूज़
ऋषिकेश | 10 सितंबर 2026

ऋषिकेश। शहर के बीचों-बीच हाईवे के किनारे पिछले करीब 20 वर्षों से जमा कूड़े के ढेर ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गोविंद नगर क्षेत्र में कूड़े का यह बड़ा ढेर अब लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

कूड़े के लंबे समय से पड़े रहने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि हाईवे के किनारे कूड़े का इतना बड़ा ढेर शहर की सुंदरता पर भी सवाल खड़ा कर रहा है और आसपास रहने वाले लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसी समस्या को लेकर “गोविंद नगर से कूड़ा हटाओ, शहर बचाओ” की मांग के साथ सर्वदलीय धरना शुरू किया गया है। धरने में नगर कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मधु मिश्रा, सरदार कृपाल सिंह, सरदार अमरिक सिंह जस्सल श्मयापुर से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों सहित गोविंद नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय बहन-भाई शामिल हुए।

धरने में शामिल लोगों ने कहा कि लंबे समय से कूड़ा हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कूड़े के कारण दुर्गंध, गंदगी और संभावित प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान कूड़े से निकलने वाला गंदा पानी आसपास के क्षेत्र में फैलने की आशंका भी लोगों की चिंता बढ़ाती है।

वरिष्ठ नागरिकों ने भी संभाला मोर्चा-

धरने में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी को लोगों ने एक मिसाल बताया। उनका कहना है कि अपने क्षेत्र और शहर को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित बनाने के लिए बुजुर्गों का इस तरह आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

धरने में मौजूद लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि गोविंद नगर से कूड़े के पहाड़ को जल्द से जल्द हटाकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और ऋषिकेश शहर को भी इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिले।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.