उत्तराखंड

हिमालय के जल और भविष्य पर एसआरएचयू में राष्ट्रीय मंथन

देवभूमि जेके न्यूज़,डोईवाला -10 सितंबर 2026 डोईवाला। हिमालयी क्षेत्र में जल और स्वच्छता के अधिकार, जल संरक्षण तथा पानी के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी…

हिमालय के जल और भविष्य पर एसआरएचयू में राष्ट्रीय मंथन

देवभूमि जेके न्यूज़,डोईवाला -10 सितंबर 2026

डोईवाला। हिमालयी क्षेत्र में जल और स्वच्छता के अधिकार, जल संरक्षण तथा पानी के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के जल एवं स्वच्छता विभाग (वाटसन) की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार एसआरएचयू के आदि-कैलाश सभागार में होगा।

सेमिनार का विषय “जल एवं स्वच्छता का अधिकार: हिमालयी क्षेत्र में सुजलाम एवं सतत जल शासन के लिए युवाओं की भागीदारी” रखा गया है। इसमें जल संरक्षण, जल संसाधनों का सही उपयोग, स्वच्छता और पानी के बेहतर प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

वाटसन के उप-निदेशक नितेश कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जल संरक्षण से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में पानी के स्रोतों को बचाने और उनका सही तरीके से प्रबंधन करने में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

सेमिनार में इस बात पर भी चर्चा होगी कि युवाओं की ऊर्जा, नए विचारों और लोगों की भागीदारी को जल संरक्षण से जोड़कर पानी बचाने के लिए लंबे समय तक प्रभावी प्रयास कैसे किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से हिमालयी क्षेत्र में जल संरक्षण, स्वच्छता और बेहतर जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.