उत्तराखंड

*श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में पुरातन छात्रों के साथ संवाद और छात्र हित मे पुरातन छात्रों के सहयोग पर हुई चर्चा*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश दिनांक 21 अगस्त 2026- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में पुरातन छात्रों के साथ संवाद और छात्र हित मे पुरातन छात्रों के सहयोग…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश दिनांक 21 अगस्त 2026-

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में पुरातन छात्रों के साथ संवाद और छात्र हित मे पुरातन छात्रों के सहयोग पर हुई चर्चा में विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ICAI के द्वारा भविष्य की राह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संयोजक श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, मुख्य अतिथि डॉo विजय धस्माना,हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, यमुना प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,

श्री भरत मंदिर विद्यालय प्रबंध समिति और पुरातन छात्रों की एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय की प्रगति,रखरखाव और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने, को लेकर प्रस्ताव रखा गया,,पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉo विजय धस्माना ने कहा कि सर्वसम्मति से पुरातन छात्रों के साथ मिलकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें विद्यालय के जीर्णोद्धार, छात्रों के उज्जवल भविष्य और शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर करने के लिए सभी पुरातन छात्रों से विद्यालय परिवार से जोड़ने और सहयोग की बात भी की गई है। क्योंकि आज हम चाहे जिस भी पद प्रतिष्ठा पर हैं लेकिन हमारी नींव तो यही विद्यालय है इस बात का सभी पुरातन छात्रों ने समर्थन किया और पुरातन छात्र समिति के निर्णय का स्वागत किया। सभी पुरातन छात्रों ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के साथ मिलकर विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग में वह बढ़-चढ़कर प्रतिभाग और सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि भविष्य की राह कार्यक्रम के द्वारा छात्र-छात्राओं को भविष्य में अपने करियर चुनने में आसानी होगी और उनको यह पता रहेगा कि उनको अब भविष्य में आगे क्या करना है। सीए हरिकिशन रतूड़ी सुमित शर्मा, प्रखर गुप्ता के द्वारा भविष्य की राह के द्वारा भविष्य में छात्र-छात्राओं के लिए कौन-कौनसी नई राहें / कैरियर/रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं वह किस-किस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉo विजय धस्माना अध्यक्ष स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्र-छात्राओं को AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता और दुष्परिणाम के बारे में बताया गया और मोबाइल पर कम समय देने और फालतू रील देखकर मोबाइल पर अपना समय बर्बाद करने से बचने के लिए कहा गया और अगर छात्र जीवन में ठान लिया जाए तो आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं आप डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेट अकाउंटेंट, बैंकिंग,सिविल सर्विसेज, शिक्षा, आर्मी, नेवी, एयर फ़ोर्स आदि अनेक क्षेत्र में जा सकते हैं और अपना भविष्य बना सकते हैं,, मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग केवल एक सहायक सामग्री की तरह करें,ना कि उसके गुलाम बन जाए,,अपने मस्तिष्क के उपयोग को कम न करें,किसी भी चीज पर निर्भरता आपके मस्तिष्क को कमजोर बनाती है, इसलिए मोबाइल की निर्भरता को कम करना होगा और अपने मस्तिष्क के विकास को बढ़ाना होगा, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नरेंद्रजीत बिंद्रा पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा छात्र-छात्राओं को AI के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया कि AI किस तरह से हमारे समाज में बहुत तेजी से फैल रहा है और नई पीढ़ी को सोचने समझने की शक्ति को कमजोर कर रहा है। युवा छात्र जीवन में अपना अधिक से अधिक समय मोबाइल को देकर अपने भविष्य को कमजोर कर रहे हैं। इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज,श्री भरत मंदिर स्कूल सोसायटी के सचिव हर्षवर्धन शर्मा, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक वरुण शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य CA चंद्रशेखर शर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, चंद्रवीर पोखरियाल, जगमोहन सकलानी, अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश सुनेजा,बंशीधर पोखरियाल ,मनोरंजन देवरानी,प्रभाकर शर्मा,, महेंद्र खन्ना,मनोज पंवार आदि उपस्थित थे.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.