उत्तराखंड

*इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

देवभूमि जेके न्यूज 15 अगस्त 2026 - आज इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल रेलवे रोड ऋषिकेश में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

देवभूमि जेके न्यूज 15 अगस्त 2026 –

आज इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल रेलवे रोड ऋषिकेश में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष ऋतु असूजा एवं सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण कर विद्यालय में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित समारोह में चार बच्चों की वार्षिक फीस देने का फैसला लिया गया, जिसमें इनरव्हील क्लब ने एक होनहार बिटिया की वार्षिक फीस क्लब से और तीन बच्चों की फीस आईडब्ल्यूसी क्लब के सदस्यों द्वारा वहन किया जाएगा। वार्षिक फीस का खर्च वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष गीता धीर वर्तमान सचिव सीमा सिंह , वर्तमान अध्यक्ष ऋतु असूजा द्वारा दिए जाएंगे। यह पीस शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ के तहत निर्णय लिया गया।

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की अध्यक्षा ऋतु असूजा ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में बताते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत बड़ा और खास दिन है। सन 1947 को इसी दिन हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। यह दिन हमें उन अनगिनत लोगों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे कई वीरों ने हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को गले लगाया। उन्हीं की बदौलत आज हम खुली हवा में साँस ले रहे हैं। हमें इन महान देशभक्तों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
आजादी पाना जितना कठिन था, उसकी रक्षा करना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें भ्रष्टाचार, गंदगी और भेदभाव को मिटाना होगा। शिक्षा और एकता के बल पर ही हम अपने देश को दुनिया का सबसे मजबूत और महान राष्ट्र बना सकते हैं।आइए, आज हम सब मिलकर यह वादा करें कि हम अपने देश की शान पर कभी आंच नहीं आने देंगे।

समारोह की समाप्ति के बाद विद्यालय के बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और राष्ट्र के गान के साथ ही इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.