उत्तराखंड

*रोटरी क्लब ऋषिकेश ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे रेनकोट*

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, 7 अगस्त। रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा समाज में खोजबीन के अंतर्गत पाया कि वर्षा ऋतु में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सुविधा एवं नियमित विद्यालय…

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, 7 अगस्त।
रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा समाज में खोजबीन के अंतर्गत पाया कि वर्षा ऋतु में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सुविधा एवं नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेनकोट वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम चरण में दो विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को रेनकोट वितरित किए गए।

इस बरसात के मौसम में रेनकोट पाकर बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी देखते ही बनती थी। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिवाजी नगर की प्रधानाचार्या शकुंतला शर्मा ने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यह सहयोग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष रो एम. एस. बिष्ट ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा और भविष्य में भी विद्यालय एवं विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। रोटरी क्लब सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है और जहां भी हम जरूरतमंदों की जरूरत देखते हैं इस पूर्ति करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।

इस विशिष्ट एवं उपयोगी सेवा परियोजना रो डॉ. राजेश अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित एवं प्रायोजित की गई है। परियोजना का उद्देश्य वर्षा के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना तथा उनकी शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान न आने देना है।

इस अवसर पर रो एम. एस. बिष्ट, रो सी.ए. प्रतीक अग्रवाल, रो लक्ष्मण सिंह चौहान,रो अरुण शर्मा, रो भारत शर्मा एवं रो राजीव गर्ग उपस्थित रहे। रोटरी सदस्यों ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर उनकी खुशियों में सहभागिता की।

रोटरी क्लब ऋषिकेश का यह प्रयास “Service Above Self” की भावना को साकार करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं Create Lasting Impact की दिशा में एक सार्थक कदम है.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.