देवभूमि जेके न्यूज 2 जुलाई 2026- ऋषिकेश/देहरादून। भारतीय व्यापार मण्डल (रजि.) के राष्ट्रीय संगठन का विस्तार करते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। संगठन की मूल विचारधारा “वसुधैव कुटुंबकम्” को आत्मसात करते हुए, भारतीय व्यापार मण्डल सदैव सभी को साथ लेकर व्यापारियों के सर्वांगीण उत्थान और राष्ट्र के नवनिर्माण में निरंतर आगे बढ़ रहा है।संगठन के इसी संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल जी एवं प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा की विशेष संस्तुति पर वरिष्ठ एवं कर्मठ व्यापारी नेता प्रमोद कुमार जैन को भारतीय व्यापार मण्डल का प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड) नियुक्त किया है।
प्रमोद कुमार जैन को यह गरिमामयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेशभर के व्यापारी समाज और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गई।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ व्यापारियों ने उनके प्रति अपनी अटूट निष्ठा और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास और आशा है कि प्रमोद कुमार जैन की उत्कृष्ट कार्य प्रणाली, दूरदर्शिता और सांगठनिक अनुभव के बल पर भारतीय व्यापार मण्डल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। व्यापारियों ने भरोसा जताया कि वे संगठन के इस अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ सशक्त निर्वहन करेंगे और व्यापारियों के हितों की आवाज को बुलंद करेंगे।







0 Comments