ऋषिकेश

*भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ आयोजित*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश : 26 मई 2026 ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारत के प्रधानमंत्री…


देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश : 26 मई 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर सांकेतिक रूप से मिष्ठान अर्पित कर उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है तथा विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग का उत्थान सुनिश्चित हो रहा है।

इस अवसर पर विनय पासवान (मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा वीरभद्र मंडल), माया घले ( जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा), लक्ष्मी गुरुंग ( महिला मोर्चा जिला महामंत्री), अशोक थापा (अध्यक्ष साईं मंदिर), ऋषि राम शर्मा ( क्षेत्र पंचायत सदस्य ), विशाल गौतम, अरविंद क्षेत्री, टिक बहादुर थापा ( अध्यक्ष गोरखाली सुधार सभा), बीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.