*ऋषिकेश-नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1239 जरूरतमंद व्यक्तियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

ऋषिकेश- 12 अप्रैल 2026 को श्री भारत मंदिर झंडा चौक में परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपंन्नाचार्य शर्मा जी के स्मृति में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 1239 जरूरतमंद व्यक्तियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और कुशल डॉक्टर के द्वारा परामर्श तथा निशुल्क दवाइयां और निशुल्क रक्त जांच तथा अल्ट्रासाउंड और एक-रे आदि करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल और डायरेक्टर AIIMS डॉक्टर मीनू सिंह व महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का विधिवत उद्घाटन और शुभारंभ किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में आए अतिथियों ने इस विराट स्वास्थ्य शिविर को एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि इस तरह के कैंप के आयोजन से महंगे डॉक्टर से ना दिखाने दिखा पाने वाले मरीजों के लिए यह एक अच्छा और सार्थक प्रयास है। भविष्य में ऐसे कैंप लगाए जाने चाहिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके ।

इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वरुण कुमार एम्स ,डॉक्टर अर्पित गुप्ता,-OPD 72,, फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी खंडूरी,डॉक्टर सुशांत खंडूरी OPD 65,, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीता पुरी, डॉक्टर कंवलदीप सिंह, डॉक्टर मलिक OPD 86,, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष सेन,डॉ अंशुमन, डॉक्टर रंग OPD 135,, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीपी रतूड़ी, डॉक्टर हारून OPD 103,,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मदिवालेश छवि, डॉक्टर सरथ कुमार और डॉक्टर विपुल नौटियाल, OPD 65,न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रज्ञा पांडा OPD 67,,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यूपी गुप्ता,डॉक्टर अजय शर्मा,डॉक्टर हरीश द्विवेदी 156,,,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गीतिका द्विवेदी,डॉक्टर लतिका चावला, डॉक्टर पूजा OPD 72,, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अश्वनी कुमार कंडारी OPD 52,,जनरल फिजिशियन डॉक्टर ऋचा रतूड़ी, डॉक्टर अमित अग्रवाल, OPD 138, छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश OPD 38, सर्जन डॉक्टर मधुर उनियाल डॉ दीपिका हिंदुजा OPD 61, दंत रोग विशेषज्ञ OPD 56 कुल मिलाकर संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर में 1239 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, पूर्व में 912 रजिस्ट्रेशन हुए थे और आज तत्काल में 327 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।
डॉक्टर से स्वास्थ्य का चेकअप करवाने के बाद उनके द्वारा लिखी गई दवाइयां सभी मरीजों को निशुल्क वितरित की गई।
इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा, जयराम आश्रम के परमाअध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,वरुण शर्मा,ऋषिकेश नगर निगम मेयर शंभू पासवान,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल बच्चन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल,,जयेंन्द्र रमोला, मनोरंजन देवरानी,राकेश मियां, अशोक रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,प्रधानाचार्य एस बी एम पब्लिक स्कूल के एल,दीक्षित, यमुना प्रसाद त्रिपाठी प्रधानाचार्य एसबीएम, सुरेंद्र भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, मेजर गोविंद सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, प्यरध जयकृत रावत, संजीव कुमार,विकास नेगी,रचित अग्रवाल अमित चटर्जी,रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज,प्रवीन रावत, विवेक शर्मा, विजय बिष्ट, खुमेंद्र, आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *