उत्तराखंड

*रायवाला (प्रतीत नगर) में आयोजित हुआ जनता मिलन कार्यक्रम*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश, रायवाला: 8 अप्रैल 2026 ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला (प्रतीत नगर) में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं…


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश, रायवाला: 8 अप्रैल 2026

ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला (प्रतीत नगर) में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा एवं फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि एवं 30 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अजय साहू ने विधायक के कार्यकाल में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों पर बंचिंग केबल, पेयजल लाइन एवं सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं पर उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि जनता ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को पुनः भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत, बलविंदर सिंह, कमल कुमार, चित्रवीर छेत्री, देवेंद्र नेगी, लक्ष्मी गुरुंग, गीता थापा, हिमगिरी, शिवकुमार पाल, यशोदा नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.