ऋषिकेश

*ऋषिकेश -वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने सर्दी में ठिठुरते जरूरतमंद लोगों को किया कम्बल वितरण*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश- 28/12/2023- कंपकपाती सर्दी से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा निर्धन एवम जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण की व्यवस्था…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश- 28/12/2023-

कंपकपाती सर्दी से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा निर्धन एवम जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण की व्यवस्था की गई है। जीवनी माई धर्मशाला हरिद्वार रोड स्थित संगठन कार्यालय से लगभग 250 लोगों को कम्बल वितरित किए गए। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन एवम् महासचिव एस पी अग्रवाल ने बताया कि नगर में संगठन द्वारा हमेशा ही जरुरतमंद लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन से प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, एस पी अग्रवाल महासचिव, हरीश ढींगरा, दिनेश अग्रवाल (होटल चोटी वाला),नरेश गर्ग ,दिनेश मुद्गल, नरेन्द्र दीक्षित, अशोक गोस्वामी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन आलोक शर्मा, सरदार हरिचरण सिंह, हरी प्रकाश जिंदल, चन्दन सिंह पंवार, सत्य प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश ढींगरा, श्याम सिंह, हरेंद्र असवाल, गणेशी लाल,आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.