*पार्षद माधुरी गुप्ता सहित तमाम लोगों ने थामा बीजेपी का दामन*


देवभूमि जे के न्यूज़ (जय कुमार तिवारी) – देहरादून: 8 फरवरी 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल तथा उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ऋषिकेश के रूपेश गुप्ता, पार्षद माधुरी गुप्ता, राघव गुप्ता, सक्षम गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, सुभाष जयसवाल, जितेन्द्र जयसवाल सहित बड़ी संख्या मे अनेकों लोगों ने भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नव-प्रवेशी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। उन्होंने सभी से पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन और संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं, जो पार्टी की बढ़ती जनस्वीकृति का प्रमाण है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *