उत्तराखंड

*ऋषिकेश-57 मरीजो ने उठाया निःशुल्क शिविर का लाभ*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जयकुमार तिवारी) - ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के द्वारा शुक्रवार को देहरादून रोड स्तिथ नेगी आई केयर सेंटर में एक दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जयकुमार तिवारी) – ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के द्वारा शुक्रवार को देहरादून रोड स्तिथ नेगी आई केयर सेंटर में एक दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं आंख के पर्दे (रेटिना) की जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस देहरादून के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ आसिफ द्वारा आये हुवे सभी रोगियों का मोतियाबिंद, काला मोतिया,
डायबिटिक रेटिनोपैथी,
रेटिना डिटैचमेंट (रेटिना का अलग होना)
यूवीआइटिस (आंखों में सूजन)
रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी, नवजात शिशुओं में रेटिना जांच,
दृष्टि धुंधलापन, काले धब्बे या फ्लोटर्स की जांच
निःशुल्क दवाइयां वितरण सहित की गई। नेगी आई केयर सेंटर के संचालक डॉ राजे नेगी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु हर माह के पहले शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है अबतक मरीजो को आंख के पर्द रेटिना की जांच के लिए देहरादून जाना पड़ता था। इस मौके पर डॉ आशिफ ने बताया कि एक दर्जन से अधिक मरीजो में सफेद मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु एवं 7 मरीजो को आंख के पर्दे रेटिना के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया उसके अलावा अधिकतर मरीजो में मधुमय के कारण डायबिटिक रेटिनोपैथी की शिकायत पाई गई। जिनका इलाज ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड या गोल्डन कार्ड के माध्यम से फ्री किया जाएगा साथ ही मरीजो को अस्पताल आने जाने हेतु वाहन भी मुहैया किया जायेगा। इस अवसर पर शिविर को सफल बनाने में सुचिता लोहानी ,गौरव उनियाल,मनोज नेगी,अलका बिष्ट ने सहयोग किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.