उत्तराखंड

*उत्तराखंड में दो लाख करोड़ की परियोजनाएँ तेजी पर—भाजपा*

देवभूमि जे के न्यूज़, 28.11.2025 ऋषिकेश— भाजपा जिला कार्यालय ऋषिकेश में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर…

देवभूमि जे के न्यूज़, 28.11.2025 ऋषिकेश— भाजपा जिला कार्यालय ऋषिकेश में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान और उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और जिला मीडिया प्रभारी मनीष क्षेत्री भी उपस्थित रहे।

मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही हैं। चारधाम यात्रा मार्गों के आधुनिकीकरण, केदारनाथ–बदरीनाथ मास्टर प्लान, केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे, ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना सहित कई बड़े कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि सौंग और जमरानी जैसे बड़े बांध प्रदेश के पेयजल और सिंचाई समाधान को मजबूत आधार देंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हजारों गांवों में नल से जल पहुंचा है, जिससे महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।

इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय परियोजनाएँ राज्य में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और गरीब परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया है। इसके अलावा नकल विरोधी कानून के तहत 200 से अधिक व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है और 24 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती का लाभ मिला है। खनन क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति से अवैध खनन पर रोक लगी है और राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश को SDG इंडिया इंडेक्स में प्रथम स्थान, मत्स्य पालन और पर्यटन क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान तथा फिल्म नीति में ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और मनीष क्षेत्री ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य जनता को मजबूत, सुरक्षित और विकसित भविष्य देना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया एवं जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.