उत्तराखंड

*13 नवंबर को डॉ.स्वामी राम का 30 वां महासमाधि दिवस*

देवभूमि जे के न्यूज़- 06-NOV-25 डोईवालाः हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी), जौलीग्रांट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13…

देवभूमि जे के न्यूज़- 06-NOV-25

डोईवालाः हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी), जौलीग्रांट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 नवंबर 2025 को श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियां संस्थान परिसर में जोर-शोर से जारी हैं।इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि इस वर्ष का महासमाधि दिवस समारोह विशेष रूप से भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। समारोह को सफल बनाने हेतु संस्थान में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
समारोह के दौरान ‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार – 2025’ से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले लगभग पाँच दशकों से समाज के वंचित वर्गों—निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों—की सेवा में समर्पित है। इस उपलब्धि के लिए संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
डॉ. धस्माना ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के चयनित कर्मचारियों को ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में स्वामी जी के अनुयायी एवं श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.