देवभूमि जे के न्यूज़-
अंकुर ने इस वर्ष उत्तराखंड राज्य टीम से विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं स्कूल गेन्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता भोपाल मध्य प्रदेश, हॉकी इंडिया सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चेन्नई तमिलनाडु और नेहरू हॉकी सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे नई दिल्ली प्रतिभाग कर चुका है।
कुछ समय पूर्व अंकुर की हॉकी पर राज्य के यशश्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीर्वाद स्वरुप अपने ऑटोग्राफ दिए थे।
अंकुर को हॉकी के महान जादूगर स्व ध्यानचंद के सुपुत्र 1975 विश्व हॉकी विजेता टीम के नायक महान हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्डी वंदना कटारिया से भी हॉकी की बारीकियां सीखने को मिली है।
कुछ माह पूर्व नगर निगम ऋषिकेश ने अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रचार प्रसार के लिए अंकुर को युवा स्वच्छता एंबेसडर भी मनोनीत किया था और आज अंकुर की प्रतिभा का सम्मान शंभू पासवान (महापौर ऋषिकेश) व गोपाल राम बिनवाल (नगर आयुक्त ऋषिकेश) ने एक हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। अंकुर इसी तरह अपने खेल से अपने शहर ऋषिकेश का नाम ऊंचा करता रहे।
