*निराश्रित गो वंश के लिए मिला आश्रय और पार्क के लिए मिला बजट-मेयर शंभू पासवान*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश निराश्रित गो वंश के लिए मिला आश्रय और पार्क के लिए मिला बजट से की जानकारी देते हुए मेयर शंभू पासवान ने बताया कि गौसदन / नन्दीशाला/ए०वी०सेन्टर बनाये जाने हेतु रायवाला के खाता संख्या 1629 खसरा नं० 799 क मि० रकवा 0.500 है० भूमि श्रेणी-4 (क) सिविल एवं इस खसरा नं0 799 क मि0 5000 है० ए०बी०सी० सेन्टर हेतु निशुल्क हस्तान्तरण हुई है। कुल 1.00 हेक्टेयर आवंटन है।
नगर के मुख्य मार्गों के किनारे इल्कैट्रिक वाहनों को चार्जिंग एवं यात्री बस स्टॉप की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई०वी० चार्जिंग स्टेशन एवं यात्री शेड निर्माण का कार्य पी०पी०पी० मोड पर कराये जाने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है इसके लिए विभिन्न विभागों से सहमति प्राप्त कर ली गयी है और टेन्डर जारी किये जा रहे है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम (NCAP) के अन्तर्गत नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो के किनारे इन्टरलॉकिंग टाईल्स लगाकर मार्गो को धूल रहित बनाने के लिए लगभग 3.30 करोड रूपये के निर्माण कार्यों के टैन्डर प्रारम्भ हो चुके है। शीघ्र ही कार्य शुरू हो जायेगा।
वहीं नगर आयुक्त गोपाल राम विनवाल ने कहा कि निगम के सभी 40 वार्डो से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नया टेन्डर हो चुका है और नयी कम्पनी नैचर ग्रीन प्रा० लि० द्वारा दिनांक 16.10.2025 से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही शासन से 29 नयी गाड़ियां भी निगम को प्राप्त होने वाली है, जिसके बाद सभी वार्डो में पर्याप्त संख्या में गाड़ियां दैनिक कार्य हेतु उपयोग में लाई जायेगीं।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती पार्क का निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गयी है जिसमें लगभग 1.80 करोड़ रूपये की लागत से एक सुन्दर पार्क तैयार कर जनता को समर्पित किया जायेगा।

शम्भू पासवान महापौर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सभी कार्यों के लिए शासन ने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सहयोग प्रदान किया है और ऋषिकेश शहर की समस्याओं के समाधान के लिए मेरे द्वारा जो भी मांग, प्रस्ताव मा० मुख्यमंत्री को दिये गये है उन पर शासन की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्तानुसार समाधान प्रदान किये गये जिसके लिए मैं पूरे नगर निगम ऋषिकेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद करता हूँ।

मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भटट् सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *