*डॉ. नीरजा गोयल ने एडवेंचर्स की दुनिया में रचा इतिहास शिवपुरी बंजी जंपिंग में 109 मीटर से जंप की*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं डॉ. नीरजा गोयल ने जापान में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया था। अब वह एडवेंचर्स की दुनिया में भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

हाल ही में, डॉ. नीरजा गोयल ने शिवपुरी स्प्लैश बंजी जंपिंग में 109 मीटर से कूदकर एक नया अनुभव प्राप्त किया है। इसके अलावा, उन्होंने 12000 फीट से पैराग्लाइडिंग भी की है, जिसमें उन्होंने अपनी हिम्मत और साहस का परिचय दिया। डॉ. नीरजा गोयल ने पैरा सीलिंग और जेट रीडिंग जैसे एडवेंचर्स में भी भाग लिया है।

_अनुभवों की सूची_

– पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप, जापान
– नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल मेडलिस्ट
– स्टेट मेडलिस्ट मैराथन
– 10 किमी दौड़ – 5 बार
– 20 किमी दौड़ – 20 बार
– शिवपुरी स्प्लैश बंजी जंपिंग (109 मीटर)
– पैराग्लाइडिंग (12000 फीट)
– पैरा सीलिंग
– जेट रीडिंग
– स्विमिंग (75 फीट)
– गिटार प्ले

_अवार्ड और सम्मान_

– उत्तराखंड महिला आयोग अवार्ड
– उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्मानित
– खेल मंत्री द्वारा खेलों के लिए सम्मानित
– उत्तराखंड बेस्ट अवार्ड
– तिल्लू रतौली पुरस्कार
– उत्तराखंड राज्य अवार्ड
– इंटरनेशनल रत्न अवार्ड
– डॉक्टरेट अवार्ड
– खेलों के लिए राज्य अवार्ड
– 500 से ज्यादा आधार संस्थाओं द्वारा सम्मानित

डॉ. नीरजा गोयल ने कहा, “मैं अपने जीवन में नए अनुभव प्राप्त करने और अपने डर का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। एडवेंचर्स मुझे जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देते हैं।”

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *