उत्तराखंड

*एसआरएचयू आयुर्वेदिक सेंटर में धनवंतरी भगवान का पूजन*

देवभूमि जे के न्यूज़-SEPTEMBER-2025-डोईवाला स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट (एसआरएचयू) के आयुर्वेदिक सेंटर में भगवान धनवंतरी का पूजन किया गया। इस दौरान आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भगवान धनवंतरी…

देवभूमि जे के न्यूज़-SEPTEMBER-2025-डोईवाला स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट (एसआरएचयू) के आयुर्वेदिक सेंटर में भगवान धनवंतरी का पूजन किया गया। इस दौरान आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भगवान धनवंतरी से लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक सेंटर में महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान ने भगवान धनवंतरी का पूजन किया। इस दौरान आयोजित यज्ञ अनुष्ठान में उन्होंने शुभकामनाएं देेने के साथ सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता वैद्यराज धन्वंतरी समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए धन तेरस को भगवान धनवंतरी की जयंती के तौर पर भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन का धार्मिक के साथ अब ऐतिहासिक दृष्टि से भी विशेष महत्त्व है क्योंकि धनतेरस के दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवरारी, डॉ. प्रकाश केशवेया, पर डॉ. नीलम बिष्ट, डॉ. रोहित भट्ट आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.