उत्तराखंड

*विस्थापित भाई बहनों के भूमि धारी अधिकार के लिए मुख्यमंत्री से मिले व्यापारी नेता प्रतीक कालिया*

देव भूमि जे के न्यूज,10.05.2025 शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के महामंत्री प्रतीक कालिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की ।…

देव भूमि जे के न्यूज,10.05.2025

शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के महामंत्री प्रतीक कालिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की ।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र में रहने वाले टिहरी विस्थापितों को भूमि धारी का अधिकार दिलाने हेतु प्रार्थना की गई।
ज्ञापन के माध्यम से प्रतीक कालिया ने बताया कि टिहरी विस्थापन के बाद ऋषिकेश क्षेत्र के आम बाग, निर्मल बाग और श्यामपुर में रहने वाले विस्थापित भाई बहनों को अभी तक भूमि धारी का अधिकार नहीं मिला है। जबकि हरिद्वार में स्थित विस्थापित निवासियों को यह अधिकार प्राप्त है।
प्रतीक कालिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शीघ्र ही एक समिति का गठन करके लोगों को उनका अधिकार दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने भी इस विषय पर अपना आश्वासन देते हुए कार्यवाही करने की बात कही है। अब देखना यह है कि सरकार आने वाले समय में इन लोगों के लिए क्या कदम उठाती है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.