अजब-गजब

*लहंगे की वजह से देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकना पड़ा*

डेस्क - आमतौर पर आपने सुना होगा कि पटरी पर कोई जानवर आ जाने से ट्रेन रुक गई, या फिर कोई तकनीकी खराबी के चलते गाड़ियां लेट हो…

डेस्क – आमतौर पर आपने सुना होगा कि पटरी पर कोई जानवर आ जाने से ट्रेन रुक गई, या फिर कोई तकनीकी खराबी के चलते गाड़ियां लेट हो गईं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक लहंगे की वजह से देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकना पड़े.

जी हां, कानपुर में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ, जब उड़ते-उड़ते एक लहंगा सीधे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) में जा फंसा और इस वजह से ट्रेन को रोकना पड़ा.

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंची थी. कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई और स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे शांति नगर क्रॉसिंग पर पहुंची,

तो ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि ओएचई लाइन के तारों में कोई कपड़ा फंसा था और वहाँ से धुंआ उठ रहा था. स्थिति को देखते हुए, ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी!

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.