उत्तराखंड

*ऋषिकेश- मरीन ड्राइव (आस्था पथ) पर मलवे से मिलेगी निजात -मेयर शंभू पासवान ने निरीक्षण कर अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश मरीन ड्राइव पर सुबह- शाम घूमने वालों के लिए नासूर बन चुका मलबा अब वहां से हटाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश मरीन ड्राइव पर सुबह- शाम घूमने वालों के लिए नासूर बन चुका मलबा अब वहां से हटाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा मैरिन ड्राइव पर फैले मलवे से रात्रि में चलने फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी शिकायत ऋषिकेश नगर निगम मेयर शंभू पासवान से की गई आज मंगलवार को महापौर शंभू पासवान द्वारा मरीन ड्राइव पर निरीक्षण किया गया जिसमें मुख्य रूप से मरीन ड्राइव पर लंबे समय से आए मलबे को हटाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं निगम अधिकारियों से वार्ता कर मलबे को हटाने के निर्देश दिए तथा साथ ही मरीन ड्राइव पर पथ प्रकाश और साफ सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए निरीक्षण में नगर निगम के अधिकारी, शिवकुमार गौतम,देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, दिनेश सती, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.