ऋषिकेश

*बार एसोसिएशन ऋषिकेश के चुनाव की तिथि घोषित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 25/11/2023-बार एसोसिएशन ऋषिकेश का चुनावी कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्रियों और 5…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 25/11/2023-बार एसोसिएशन ऋषिकेश का चुनावी कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्रियों और 5 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। मतदान 15 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें करीब 399 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बार काउंसिल उत्तराखंड से संबंध बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम के तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 4 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा 5 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक। इसी दिन शाम 4:00 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी 6 दिसंबर को आपत्ति एवं अपील और 7दिसंबर को इनका निस्तारण किया जाएगा. 8 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापसी उसके बाद इसी दिन प्रत्याशियों के नाम का फाइनल सूची जारी किया जाएगा उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मत करना 3:00 बजे से होगी देर शाम तक चुनावी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य नवीन रावत, ऋषि अन्थवाल, मोहित शर्मा , पवन कुमार शर्मा, राघवेंद्र भटनागर सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.