ऋषिकेश

*ऋषिकेश -बंद घर का ताला तोड़कर एलईडी टीवी चुराने वाला अभियुक्त एलईडी टीवी सहित गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज- 24/11/202 ऋषिकेश* *घटना विवरण- कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी सरिता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी रूशा फॉर्म गुमानी वाला के द्वारा एक लिखित तहरीर…

देव भूमि जे के न्यूज- 24/11/202 ऋषिकेश*

*घटना विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी सरिता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी रूशा फॉर्म गुमानी वाला के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 19 नवंबर 2023 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर कमरे से एलईडी टीवी चोरी कर लेने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर कर विवेचना प्रारंभ की गई|
बंद घर के अंदर चोरी की घटना के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाकर दिनांक 23 नवंबर 2023 को गुमानीवाला से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एलइडी टीवी बरामद किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त-
1-अमित पुत्र स्वर्गीय प्रदीप निवासी गली नंबर 25 गुमानी वाला थाना ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी विवरण-
1-एक एलइडी टीवी CLT कंपनी

*पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2-कांस्टेबल नंदकिशोर
3-कांस्टेबल विकास
4-कांस्टेबल कुलदीप 5-कांस्टेबल शीशपाल

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.