उत्तराखंड

अन्नकूट महोत्सव पर आवास विकास में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर आवास विकास क्षेत्र में आवास विकास वेलफेयर एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर आवास विकास क्षेत्र में आवास विकास वेलफेयर एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल गोवर्धन पूजा एवं प्रसादम भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल प्रसादम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में ऋषिकेश के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थित होकर आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के संरक्षण, गौसेवा और सामूहिक सहयोग का संदेश देती है।

नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर राज पाल खरोला, पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, दीप शर्मा, प्रेम चंदानी, गुरमेल सिंह, मनोज वर्मा, सुरेंद्र पाहवा, आशीष द्रविड़, सुशील वर्मा, रमाकांत गुप्ता, योगेंद्र सिंह, एसपी अग्रवाल, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, ऋषि अग्रवाल, दिनेश तंवर, मदन वालिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन के अंत में सभी ने भगवान गोवर्धन से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.