उत्तराखंड

*रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने सहयोगी संस्थाओं के साथ किया रक्तदान शिविर का आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने एच डी एफ सी बैंक के सहयोग से सीमा डेंटल कॉलेज में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप।…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने एच डी एफ सी बैंक के सहयोग से सीमा डेंटल कॉलेज में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप।
कैंप में कॉलेज के 120 छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी एवं लगभग 80 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।
दिवास क्लब की मेंबर्स ने सीमा डेंटल कॉलेज के डीन एवं उनकी टीम को तुलसी पौधा एवं तुलसी माला से सम्मानित किया।
दिवास क्लब के एडवाईजर राजीव गर्ग द्वारा ब्लड डोनेशन में भागीदार बनें छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस मौके पर मौजूद क्लब की अध्यक्षा तनु जैन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के मेडिकल कैंप लगाए जाते रहेंगे।
ब्लड डोनेशन कैंप में क्लब की अध्यक्षा तनु जैन,सचिव डॉ शुभांगी रैना एवं क्लब एडवाईज़र राजीव गर्ग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.