उत्तराखंड

*स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत 25 सितंबर 2024 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,25/09/2024- स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत 25 सितंबर 2024 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,25/09/2024-

स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत 25 सितंबर 2024 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर आईएसबीटी ऋषिकेश में विशेष स्वच्छता अभियान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अभियान का थीम ट्रांसपोर्टर के साथ स्वच्छता अभियान निर्धारित किया गया ।

इस अवसर पर अमरदीप सिंह महाप्रबंधक टीएचडीसी ऋषिकेश मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। नवीन रमोला अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन ऋषिकेश, सुधीर राय अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन संघ मनोज ध्यानी पूर्व अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन ऋषिकेश, मनोहर काला वरिष्ठ पत्रकार , विनय पांडे महासचिव प्रेस क्लब ऋषिकेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।

इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश तथा राजकीय जूनियर हाई स्कूल देहरादून रोड ऋषिकेश के छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा यात्रियों को प्लास्टिक मुक्त यात्रा के अंतर्गत झूठ एवं कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई की स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ट्रांसपोर्टर एवं यात्रियों को स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जोड़ना तथा उनकी सहभागिता को बढ़ाना नगर निगम ऋषिकेश की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.