उत्तराखंड

माँ नर्मदा -गंगा अन्नक्षेत्र न्यास ने निःशुल्क शुगर बीपी जांच शिविर का किया आयोजन।

देवभूमि जेके न्यूज 27 अगस्त 2024- गंगा लाइन स्वर्गाश्रम में रविवार को माँ नर्मदा -गंगा अन्नक्षेत्र न्यास (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित निःशुल्क शुगर बीपी जांच शिविर बहुत सफलता पूर्वक…

देवभूमि जेके न्यूज 27 अगस्त 2024-

गंगा लाइन स्वर्गाश्रम में रविवार को माँ नर्मदा -गंगा अन्नक्षेत्र न्यास (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित निःशुल्क शुगर बीपी जांच शिविर बहुत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
न्यास द्वारा स्वर्ग आश्रम गीता भवन क्षेत्र में रहने वाले फक्कड़ महात्माओं साधु संतों की निःशुल्क हजामत भी की गई। शिविर में सैकड़ो साधु संतो एवं स्थानीय जनता का निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।

शिविर में गंगा लाइन में निवास करने वाले साधु महात्मा एवं आम जनता ने इस सेवा का लाभ उठाया।
जांच के माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं के शरीर को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देते हुए नहाने,हाथ ,कपड़े एवं बाल धोने की साबुन के साथ मंजन कीट स्वरूप भेट की गई ।
जन जागृति के लिए इस अभियान को सबने सहराया एवं आगे भविष्य में इससे बेहतर करने की ट्रस्ट ने इच्छा जताई ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.