उत्तराखंड

*श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस की 23 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुए अनेंकों कार्यक्रम*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,09/11/2023- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 23 वीं वर्षगांठ, राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्तराखंड के पर्वतीय गांधी जी के…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,09/11/2023-

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 23 वीं वर्षगांठ, राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्तराखंड के पर्वतीय गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम ,त्वरित सामान्य ज्ञान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, राज्य संवर्धन कला प्रतियोगिता ,रंगोली , एनसीसी, एनएसएस ,स्काउट गाइड द्वारा स्वच्छता अभियान मुख्य रूप से थे। राज्य आंदोलनकारी आदरणीय वेदप्रकाश शर्मा जी का सम्मान विद्यालय की प्रार्थना सभा मे प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा किया गया ।, स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के अमर शहीदों के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते हैं जिनके प्रयास से हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ और आज हम एक विकसित राज्य की नींव रख पाए ।पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए राजधानी बहुत दूर होने के कारण हम अपने कार्य नहीं करवा पाते थे ।लेकिन वर्तमान समय में राजधानी सब की पहुंच में है और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, विधायक, मंत्री बड़ी सुगमता से जनता को मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर पाते हैं । इस अवसर पर कला अध्यापिका रंजना के द्वारा चार्ट प्रतियोगिता तथा ज्योतिर्मय शर्मा ,नीलम जोशी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष पर प्रवक्ता जयकृत सिंह रावत के द्वारा विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को विशेष पुरस्कार दिया गया ।
पुरस्कार पाकर सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे.
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में एन एन एस के स्वयंसेवियों, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटस , एनएसएस अधिकारी धनंजय रागढ़ के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

इस अवसर पर मंच का कुशल संचालन डॉ०सुनील दत्त थपलियाल जी के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जयकृत सिंह रावत, सुशीला बर्थवाल, नीलम जोशी रंजन अंथवाल, रंजना,शालिनी कपूर, शकुंतला, सुनीता,अजय कुमार, हरि सिंह, सुनील थपलियाल ,दीपक भारद्वाजआदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.