उत्तराखंड

*बिहार के मुख्यमंत्री महिलाओं के विरूद्ध अश्लील व अशोभनीय बयान पर इस्तीफा देते हुए मांगे माफी – कुसुम कण्डवाल*

देव भूमि जे के न्यूज- 09/11/2023 मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं के लिए जो अपमानजनक शब्द प्रयोग किए गए वो अत्यंत…

देव भूमि जे के न्यूज- 09/11/2023

मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं के लिए जो अपमानजनक शब्द प्रयोग किए गए वो अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने विधानसभा की गरिमा तथा मुख्यमंत्री पद को भी शर्मसार किया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि महिला आयोग इस घटना की घोर निन्दा करता है।

उन्होंने कहा कि नितिश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा सदन के दौरान जनसंख्या पर रोकथाम विषय पर महिलाओं के लिए अश्लील व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के प्रति इस तरह की भावना व बयान दिया जाना संवेदनहीन प्रतीत होता है। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जहां एक ओर भारत देश महिला सशक्तिकरण की ओर नए आयाम स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के विरूद्ध इस तरह के बयान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत गम्भीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का यह बयान लोकतंत्र का अपमान है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्र की समस्त मातृशक्ति से माफी मांगते हुए तत्काल अपने पद को त्याग पत्र दे देना चाहिए।

वहीं उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से भी इसमें कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया है और कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति इस तरह की भावना महिला असुरक्षा एवं पुरूष की अभद्र मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। महिलाओं के प्रति ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इस सन्दर्भ में बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए लिखित रूप में माफी मांगनी चाहिए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.