उत्तराखंड

श्री सिंह सभा गुरुद्वारा ऋषिकेश की चुनी हुई कमेटी को बदनाम करने की साज़िश-सरदार गोविंद सिंह।

देवभूमि जेके न्यूज 4 जुलाई 2024 ऋषिकेश गुरुद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड द्वारा प्रेस के माध्यम से बताया गया की लोगों द्वारा गुरूद्वारे की संपत्ति के खुर्द-बुर्द करने…

देवभूमि जेके न्यूज 4 जुलाई 2024 ऋषिकेश गुरुद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड द्वारा प्रेस के माध्यम से बताया गया की लोगों द्वारा गुरूद्वारे की संपत्ति के खुर्द-बुर्द करने तथा अनर्गल बयान बाजी करके गुरुद्वारा सिंह सभा को बदनाम किया जा रहा है। इस विषय पर बोलते हुए वर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुरुद्वारा सिंह सभा ऋषिकेश के वर्तमान मैं अध्यक्ष सरदार श्री गोविन्द सिंह हूं ।30 जुलाई को एक प्रेस नोट सरदार गुरुमेल सिंह जसस्ल द्वारा दिया गया जिसमें उन्होने स्वयं को भी गुरुद्वारा सिंह सभा का अध्यक्ष बताया गया है जो कि झूठ है। वर्तमान मैं जो कमेटी है। उसके द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा कि देहरादून रोड पर स्थित सम्पति को बेचने का कोई विचार नहीं है न ही इस बावत कोई मिटिंग हुई और जो गुरुद्वारे की सम्पति जीवनी भाई रोड वाली बेची गयी है। व पूरे नियम कानून के तहत बेची गई है और उसे बेचने से जो रकम प्राप्त हुई थी। वह गुरुद्वारा सिंह सभा की नयी बिल्डिंग जो रेलवे रोड पर बनाई गयी है। उसमें खर्च की गई है यह कुछ व्यक्तियों द्वारा निर्गल बयान देकर श्री सिंह सभा गुरुद्वारा की चुनी हुई कमेटी को बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.