ऋषिकेश

*ऋषिकेश -कॉवड मेला ड्यूटी के दौरान, जल पुलिस द्वारा त्रिवेणी घाट पर दो युवकों को डूबने से बचाया*

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, जनपद देहरादून दिनांक 24 जुलाई 2024* वर्तमान समय में चल रहे श्रावण मास कांवड मेला मैं श्रद्धालुओं द्वारा नहाने के पश्चात जल भरने…

देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, जनपद देहरादून दिनांक 24 जुलाई 2024*

वर्तमान समय में चल रहे श्रावण मास कांवड मेला मैं श्रद्धालुओं द्वारा नहाने के पश्चात जल भरने की प्रथा चली आ रही है। जिसमें श्रद्धालुओं हेतु सुरक्षा की दृष्टि से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा जल पुलिस को भी घाटो/ गंगा के किनारो पर नियुक्त कर सुरक्षा सम्बन्धी दिशा निर्देशों व जानकारी से अवगत कराया गया है।
जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकार ऋषिकेश के द्वारा भी लगातार मेला ड्यूटी को चेक कर समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
आज शाम 6:30 बजे लगभग ड्यूटी के दौरान जल पुलिस के ड्यूटी कर्मियों ने दो व्यक्तियों को अचानक पैर फिसलने से डूबते हुए देखा जो बहते हुए आगे की ओर निकल गये। जिसपर जल पुलिस के कर्मचारीयों द्वारा तत्काल गंगा नदी में छलांग लगाकर निम्नलिखित दोनों व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया है।

*बचाए गए दोनों व्यक्तियों का नाम पता*
————————-
(1) *रिंकू उर्फ अभिषेक बथेड़ी पुत्र किशन सिंह उम्र 30 वर्ष*

(2) *अनिल बथेड़ी पुत्र कबूल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गुड़गांव हरियाणा*
————————

*जल पुलिस टीम*
—————-
(1) हे0 का0हरीश सिंह गुसाईं
(2) हे0का0 चैतन्य कुमार
(3) गोताखोर विनोद सेमवाल
आपदा राहत दल 40 वाहिनी हरिद्वार
(4) हे0 कानि वीरेंद्र कुमार
(5) का0 अनिल चौधरी
(6) का0वीरेंद्र सिंह

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.