उत्तराखंड

*दिल्ली निवासी 22 वर्षिय हिमांशु गोनियाल स्नान करते समय डूबे गंगा में -एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान*

देवभूमि जेके न्यूज 16 जुलाई 2024 ऋषिकेश। गंगा स्नान के दौरान 22 वर्षीय हिमांशु गोनियाल दिल्ली निवासी गंगा में डूब गए। ज्ञात हो कि फुलचट्टी थाना लक्ष्मणझूला के…

देवभूमि जेके न्यूज 16 जुलाई 2024 ऋषिकेश।
गंगा स्नान के दौरान 22 वर्षीय हिमांशु गोनियाल दिल्ली निवासी गंगा में डूब गए।
ज्ञात हो कि फुलचट्टी थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत एक युवक नहाने के दौरान नदी में बह गया, जिसकी सूचना एस डी आर एफ को दी गई , बताया गया की २२ लोगों का ग्रुप कुछ दिन से फुलचटी में रह रहे थे जो को डांस प्रैक्टिस वाला ग्रुप था। जिनका आज अंतिम दिन था, परंतु ग्रुप के कुछ युवक नहाने नदी में चले गए, नहाने के दौरान एक युवक संतुलन खो गया नदी के बहाव में चला गया,
एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल पर अंडर वाटर सर्च किया गया, बहाव अधिक होने के कारण टीम ने पशुलोक बैराज तक सर्च अभियान चलाया गया, अभी बहे युवक का पता नहीं चल पाया, परिजनों को सूचना दे दी गई है,
डूबे युवक का नाम हिमांशु गोनियाल, बौरादी दिल्ली, उम्र २२ वर्ष।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.